सैकड़ों नमाजियों ने देश हित में अमन-चैन की दुआ मांगी
चम्पावत। टनकपुर में भी बड़े ही धूमधाम से ईद पर्व मनाया गया। इस दौरान सैकड़ों नमाजियों ने देश हित के लिए अमन- चैन की दुआ मांगी। शनिवार को ईदगाह के अवसर पर पुरानी जामा मस्जिद, नई जामा मस्जिद और मनिहारगोठ मस्जिद में इमाम ने नमाज पढ़ाई। पुरानी जामा मस्जिद के अध्यक्ष नासिर हुसैन ने बताया कि नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। बताया कि घरों में सिमई और ढ़ेर सारे पकवान बनाए गए। इस दौरान पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा ने भी मस्जिद के बाहर सभी को ईद की बधाई दी।
