महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एन पिकअप वर्जन का डेब्यू किया
मुंबई
भारत की ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एन पिकअप वर्जन का डेब्यू किया है। पिकअप में सनरुफ सहित कई खूबियां दी गईं, जो उसके चाहने वालों को अपनी ओर आकर्षित करेंगी। महिंद्रा का यह पिकअप ट्रक स्कॉर्पियो एन प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। स्कॉर्पियो एन एसयूवी की तुलना में इसके पिकअप वर्जन का व्हीलबेस ज्यादा होगा। इसमें एक बड़े लोड बेड को भी इंटीग्रेट किया गया है। इसमें स्कॉर्पियो-एन की तरह सनरूफ भी दिया गया है। सेफ्टी के लिए महिंद्रा ने 6 एयरबैग, रिवर्स कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, क्रूज कंट्रोल और रियर डिस्क ब्रेक जैसे कई फीचर्स मिलेगा। बड़े मोटे ऑफ-रोड टायर, बेड के लिए एक फुटस्टेप, मेटल में तैयार अगली ग्रिल डिजाइन के साथ महिंद्रा ट्विन पीक्स लोगो और खड़ी टेल लैंप शामिल हैं।
इस पिकअप ट्रक के कांसेप्ट में जो फ्रंट साइड है, वह स्कॉर्पियो एन की तरह मिलती है। यानी कि उसकी हेड लाइट बोनट, फेंडर और फ्रंट डोर सब कुछ स्कॉर्पियो एन एसयूवी की तरह ही दिख रहा है और इस पिकअप ट्रक का जो बंपर है, वह नया है और उसमें बड़ी बैश प्लेट दी गई है और टो हुक भी लोकेटेड है लोअर एंड पर। इसके इंटीरियर में 8-इंच की टचस्क्रीन, 3डी साउंड स्टेजिंग के साथ सोनी 12 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 70़ कनेक्टेड कार फीचर्स, वायरलेस चार्जर, इलेक्ट्रिक सनरूफ, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट मिली है।
हुड के तहत, महिंद्रा ग्लोबल पिक अप 2.2-लीटर एमहॉक टर्बो डीजल इंजन द्वारा संचालित होगा, जो 172 एचपी की अधिकतम शक्ति और 400 एनएम का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। इस इंजन को छह-स्पीड मैनुअल और छह-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ऑटोमोटिव सेक्टर के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा, नया ग्लोबल पिकअप महिंद्रा की गो-ग्लोबल रणनीति में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह मजबूत तैयार की गई है, साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक तकनीक के साथ पूरा किया गया है। ग्लोबल पिक अप न केवल मौजूदा बाजारों में हमारी उपस्थिति को मजबूत करने के लिए बल्कि मार्ग प्रशस्त करने के लिए भी तैयार है।
