टेस्ला की परिचालन आय 24 प्रतिशत घटी, वाहनों की कीमतों में कटौती के कारण

सैन फ्रांसिस्को

2023 की पहली तिमाही में टेस्ला की परिचालन आय 24 प्रतिशत घटकर 2.7 अरब डॉलर रह गई हैं। एलन मस्क द्वारा संचालित ईवी कंपनी अपने वाहनों की कीमतों में कटौती जारी रखे हुए है। हालांकि, कीमतों में कटौती के कारण पहली तिमाही में कुल राजस्व 24 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) बढ़कर 23.3 अरब डॉलर हो गया। मस्क ने कहा कि टेस्ला 2023 की तीसरी तिमाही में अपने लंबे समय से विलंबित साइबरट्रक की डिलीवरी शुरू कर देगी।
मस्क ने कहा, मैन्युफैक्चरिंग लाइन को चालू होने में समय लगता है और यह वास्तव में एक बहुत ही क्रांतिकारी प्रोडक्ट है। इस उस तरह से नहीं बनाया गया है जैसे अन्य कारों को बनाया जाता है। उन्होंने कहा, एक बात कहने के लिए मैं आश्वस्त हूं कि यह एक अविश्वसनीय प्रोडक्ट है।
टेस्ला ने मार्च तिमाही का अंत 441 मिलियन डॉलर के फ्री कैश फ्लो के साथ किया, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 80 फीसदी कम है। कंपनी ने कहा कि जबकि हम निर्माण और संचालन की लागत को कम करने के लिए नवाचारों पर अमल करना जारी रखते हैं, समय के साथ, हम उम्मीद करते हैं कि हमारे हार्डवेयर से संबंधित मुनाफे के साथ सॉफ्टवेयर से संबंधित मुनाफे में तेजी आएगी। टेस्ला ने पहली तिमाही में 422,875 वाहनों की डिलीवरी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *