इमरान खान की संभावित गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के एक उच्च न्यायालय ने ईद की छुट्टियों के दौरान संभावित गिरफ्तारी के खिलाफ पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की याचिका पर सुनवाई के लिए बुधवार को 20 अप्रैल की तारीख तय की। ईद की छुट्टियां 21 से 25 अप्रैल तक रहेंगी और इस त्योहार के दौरान सभी अदालतें और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार कार्यालय ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान की गिरफ्तारी की आशंका के बीच उनकी याचिका पर सुनवाई के लिए 20 अप्रैल की तारीख तय की है। मी‎डिया रिपोर्ट के मुताबिक, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आमिर फारूक, इमरान (70) की उस याचिका पर सुनवाई करेंगे जो उन्होंने अपने वकील फैसल चौधरी के माध्यम से बुधवार को दायर की थी। इमरान ने अपनी याचिका में आशंका जताई है कि इस्लामाबाद आने पर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *