प्रगति जैन बनी अटल भारत सम्मान फाउंडेशन कि नैनीताल अध्यक्ष

हल्द्वानी। अटल भारत सम्मान फाउंडेशन उत्तराखंड कार्यकारिणी की सोमवार को घोषणा की गई। कार्यकारिणी में प्रगति जैन को नैनीताल अध्यक्ष, शालिनी गुप्ता को महासचिव चुना गया। इस दौरान फाउंडेशन की ओर से एक गरीब कन्या के विवाह के लिए सहायता और उपयोगी वस्तुएं भेंट की गईं। कार्यकारिणी में शालिनी गुप्ता को महासचिव, बीनू जायसवाल, श्रुति तिवारी, भावना गुप्ता, कामायनी मिश्रा को उपाध्यक्ष, पूनम जोशी को महामंत्री, प्रगति जैन को नैनीताल अध्यक्ष, विद्या विनवाल को अल्मोड़ा अध्यक्ष, रिचा गोयल, दीप्ति चुफाल, कल्पना बंसल, मनु कपूर को मंत्री, कुसुमलता केसरवानी को कोषाध्यक्ष और दीपिका, सारिका केसरवानी, खुशबू देवल, मंजू देवल, नीतू केसरवानी, कविता गुप्ता, अतुल जायसवाल, कपिल अग्रहरि, रजत माहेश्वरी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। कार्यक्रम का संचालन शालिनी गुप्ता और श्रुति तिवारी ने किया। अतिथियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने गरीब कन्या के विवाह के लिए उपहार स्वरूप अलमारी, साड़ियां, पंखा, सिलाई मशीन आदि वस्तुएं भेंट कीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर डॉ़ जोगेंद्र सिंह रौतेला, पूर्व दर्जा मंत्री रेनू अधिकारी, ललित आर्य और नीलम तोमर, विशिष्ट अतिथि फाउंडेशन के राष्ट्रीय टीम के अध्यक्ष राम राणावत, महासचिव विपिन पयाल, संगठन मंत्री डॉ़ पीएस प्रजापति, राष्ट्रीय सह प्रभारी डॉ. संजय गौर व राष्ट्रीय सदस्य सोनिया राणावत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *