वीर सिंह बिष्ट राजकीय पेंशनर्स संघर्ष समिति की जिला अध्यक्ष बने

हल्द्वानी। राजकीय पेंशनर्स संघर्ष समिति ने सोमवार को जिला शाखा का गठन किया। इसमें वीर सिंह बिष्ट को अध्यक्ष, डिकरदेव जोशी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ललित मोहन लोहनी को महासचिव, बीडी शर्मा को उपाध्यक्ष, पान सिंह मेहरा को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इनुलाल आर्या को मंडलीय संयोजक कुमाऊं चुना जाएगा। इस दौरान निर्णय लिया कि अगर एक माह के अंदर शासन उनकी मांगों को पूरा नहीं करता तो वे दूहरादून जाकर भूख हड़ताल करेंगे। बैठक में तारा सिंह मेहरा, नवीन नैथानी, लीलाधर मठपाल, डीएस नेगी, घनश्याम कांडपाल, केशव नंद जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *