दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर प्रशिक्षण का शुभारंभ

हल्द्वानी। दूध एवं दुग्ध उत्पाद के मानकों की जानकारी देने के लिए उत्तराखण्ड सहकारी डेरी प्रशिक्षण संस्थान लालकुआं में तीन दिवसीय फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एण्ड सर्टिफिकेशन प्रोग्राम (एफएसएसआई) शुरू किया गया है। इसमें प्रदेश के 11 दुग्ध संघों के 27 प्रोडक्शन एवं लैब कार्मिकों भाग ले रहे हैं। सोमवार को निदेशक व निबन्धक डेयरी विकास संजय कुमार एवं प्रशासक उत्तराखण्ड सहकारी डेरी फेडरेशन मुकेश बोरा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से अपील कर कहा कि प्रतिस्पर्घा के युग में अपने दुग्ध उत्पादों की शुद्धता एवं उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के लिए फूड सेफ्टी के मानकों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। अपील कर कहा कि उक्त प्रशिक्षण का लाभ अपने संस्थाओं और आंचल उपभोक्ताओं को मिल सके, ऐसा प्रयास करें। इस दौरान संयुक्त निदेशक डेरी विकास डीपी सिंह, सामान्य प्रबन्धक प्रशासन डॉ. एचएस कुटौला, डॉ. मोहन चन्द, आरएम तिवारी, निर्भय नारायण सिंह, डॉ. कुमार अजीत सिंह, एचएस पाल, प्रधानाचार्य हरीश उपाध्याय, संजय भाकुनी, पीएस खत्री, चन्द्रा खाती, धन सिंह कोरंगा व मास्टर ट्रेनर दीपक कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *