सोमनाथ मेले के लिए सीएम धामी को किया आमंत्रित
अल्मोड़ा। चौखुटिया विकासखंड के मासी में आगामी आठ मई से होने वाले सोमनाथ मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बीते मंगलवार को पलायन आयोग के सदस्य और भाजपा के प्रदेश विभाग प्रभारी अनिल शाही के नेतृत्व में मेला समिति के शिष्टमंडल ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्हें मेले का निमंत्रण पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि सीएम ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए मेले में पहुंचने का पूर्ण आश्वाशन दिया है। शिष्टमंडल में कैलाश पंत, सुभाष बिष्ट, चंद्रप्रकाश फुलोरिया, दीपक नेगी, चंदन सिंह बिष्ट, चेतन गोस्वामी चिंटू व अजय बिष्ट शामिल रहे ।
