बाहर से आ रहे लोगों की कोरोना जांच की मांग

पिथौरागढ़। नगर में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अभाविप ने बाहरी राज्यों व जनपदों से आ रहे लोगों की जांच की मांग की है। उन्होंने डिप्टी सीएमओ डॉ.हेमंत मर्तोलिया को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं और लोगों में बुखार, जुकाम, गले दर्द की शिकायत आम हो गई है। अभाविप ने कोरोना संक्रमण के लगातार आ रहे सक्रिय मामलों की रोकथाम के लिए गाइडलाइन जारी करने व बाहरी लोगों की जांच की मांग की है। जिला सह संयोजक इन्दर सिंह बथ्याल ने कहा कि पिछले दिनों से जनपद पिथौरागढ़ में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है आगे भी इसमें इजाफा हो सकता है। पिथौरागढ़ में बाहर से काफी लोग आ रहे हैं जिनकी कोरोना जांच नहीं की जा रही है। युवाओं ने घाट,सेराघाट सहित अन्य स्थानों पर कोरोना जांच कराने की मांग की है। इस दौरान नगर मंत्री तिलक राज पाठक, कॉलेज उपाध्यक्ष पूजा भंडारी, कॉलेज सह मंत्री मनोज माहरा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *