मामा ने भांजी को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकाला
धारचूला। स्यांकुरी से मृतका पूजा के मामा धरम धामी भी दूसरे वाहन से पीछे से गर्गुवा के लिए आ रहे थे। उनके सामने हुई इस कार के दुर्घटना के बाद उन्होंने भांजी को बचाने के लिए तेजी से खाई में छलांग लगाई। उन्होंने बताया कार के साथ साथ ही वे अंतिम बिन्दु तक पहुंचे जहां कार अटकी थी। कार तक पहुंचे तब तक भांजी दम तोड़ चुकी थी। उन्होंने स्थानीय लोगों के घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें सीएचसी धारचूला भेजा । वे इस हादसे से बेहद आहत हैं।
