शर्मिला टैगोर की दीवानी थीं जया भादुड़ी
शर्मिला टेगौर का भी एक दौर रहा है। कश्मीर की कली से लेकर मेरे सपनों की रानी कब आएगी से होते हुए अमर प्रेम और उससे भी आगे तक शर्मिला टेगौर की एक्टिंग, खूबसूरती और स्टाइल का कोई मुकाबला नहीं रहा। उनके दीवानों में बॉलीवुड के बड़े-बड़े एक्टर शुमार थे। क्रिकेट जगत की मोहब्बत के बारे में तो सब ही जानते हैं। लेकिन जया भादुड़ी भी दनकी दीवानी थीं। बॉलीवुड की सुपर स्टार और उसके हाथ में इस पोस्टर को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि शर्मिला के लोग किस हद तक लोग दीवाने थे।
शर्मिला टेगौर की दीवानगी पर तो यकीनन कोई संदेह नहीं है, लेकिन पोस्टर को पकड़ कर खड़ी हीरोइन भी कम नहीं हैं, जो आज बॉलीवुड के एक बड़े घराने की बहू ही नहीं मालकिन भी हैं। ये हीरोइन कोई और नहीं जया भादुड़ी हैं जो अब जया भादुड़ी बच्चन बन चुकी हैं और बच्चन परिवार की फर्स्ट लेडी भी कही जा सकती हैं। उनकी ये प्यारी पिक साल 1963 की है जिसमें वो फिल्म फेयर का ये पोस्टर हाथ में थामी नजर आ रही हैं। इस पोस्टर पर जया भादुड़ी ने कुछ लिखा भी हुआ है। जया भादुड़ी जो पोस्टर पकड़े हुए हैं उसमें शर्मिला टेगौर की दाढ़ी और मूंछ भी बनी है। उस पर लिखा है जैसे मैं आपको देखना चाहती हूं जिसे देखकर ऐसा लगता है कि खुद जया भादुड़ी शर्मिला टेगौर पर फिदा थीं।
