रंजीत को खलनायक बनाया सुनील दत्त ने

बॉलीवुड के मशहूर विलेन रंजीत को अपने यादगार किरदारों के लिए पहचाना जाता है। बेशक इन किरदारों को याद करके कई लोगों के होश गुम हो जाते हैं, लेकिन वह चहेते विलेन्स में से एक रहे हैं। रंजीत ने इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव हैं, और उन्होंने एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने सुनील दत्त को याद किया है। उन्होंने बताया है कि उनका सुनील दत्त से कितना खास रिश्ता था, और एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। रंजीत ने एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सुनील दत्त रंजीत और फिल्म की पूरी टीम के साथ है। यह मौका म्यूजिक रिलीज का है। फोटो में राहुल राय भी नजर आ रहे हैं। रंजीत ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में शेयर किया है, दत्त साब को 104 बुखार था, वह दिल्ली से सफर फ्लाइट लेकर मेरी फिल्म गजब-तमाशा के म्यूजिक रिलीज के लिए आए। वह मेरी जिंदगी में हमेशा मौजूद रहे। मुझे अकसर उनकी बहुत याद आती है। वो मेरे लिए न सिर्फ गॉडफादर थे बल्कि मैं जानता था कि वे मेरी परवाह करते थे। मैं जानता था कि मैं उन्हें कभी ना नहीं कह सकता, किसी भी चीज के लिए। मैं खुद को खुशकिस्मत समझता हूं कि वह मेरी जिंदगी के अहम पड़ाव का हिस्सा बने। बताया जाता है कि गोपाल बेदी को रंजीत बॉलीवुड एक्टर सुनील दत्त ने ही बनाया था। रंजीत जब बॉलीवुड में संघर्ष कर रहे थे और काम की तलाश में थे तो वह एक पार्टी में सुनील दत्त से मिले थे। सुनील दत्त ने उन्हें फिल्म रेशमा और शेरा में रोल ऑफर किया। यह रोल एक्ट्रेस के भाई का था। इस तरह रंजीत ने बॉलीवुड में कदम रखा, लेकिन एक समय ऐसा आया रंजीत का खौफ परदे की स्क्रीन पर ही नहीं बल्कि फिल्म देखने वाले दर्शकों के बीच भी महसूस किया जा सकता था। रंजीत अपने बॉलीवुड करियर का सारा श्रेय सुनील दत्त को देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *