दून को स्वच्छ और सुंदर बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका: मेयर गामा

देहरादून। दून शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर चल रहे जागरूकता कार्यक्रमों में युवा और विभिन्न स्कूलों के छात्र बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। यदि समस्त शहरवासी सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए नगर निगम को सहयोग करेंगे तो देश के टॉप 50 शहरों की सूची में निश्चित रूप से देहरादून का नाम शामिल होगा। यह बात सोमवार को निगम सभागार में वाल पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करने के दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा ने अपने संबोधन में कही। उन्होंने बताया कि शहरवासियों को सफाई के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नगर निगम ने वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की थी। मेयर ने लव फॉर द् सिटी देहरादून विषय पर आयोजित प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों की सराहना की। प्रतियोगिता में विशाल पाल की टीम ने पहले, सौरभ कुमार की टीम दूसरे, डॉ दीपजीत और नीलोथा पाल की टीम तीसरे स्थान पर रही। मेयर सुनील उनियाल गामा ने समस्त विजेताओं को सम्मानित किया। पहले स्थान पर रही तीनों टीमों को क्रमश: 40 हजार, 30 हजार और 20 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में दिए गए। शबीना, राहुल कुमार, काजल सिंह, रवि कुमार, हिमानी डांगी, डैनिस और मनीषा रावत समेत 7 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के तौर पर पांच हजार रुपये दिए गए। प्रतियोगिता मार्च में शुरू हुई थी। जिसमें 36 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने शहर के विभिन्न इलाकों में उत्तराखंड राज्य की संस्कृति पर आधारि पेंटिंग बनाई हैं। कार्यक्रम के विजेताओं का चयन सतपाल सिंह गांधी, कर्नल रिटायर विजय दुगल और अभिषेक वर्मा ने किया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त शांति प्रसाद जोशी, वेस्ट वॉरियर्स संस्था से नवीन कुमार सडाना,पूजा, मिताली, ओसनीका आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *