पांखू सड़क की बदहाली से ग्रामीणों में गुस्सा

 

पिथौरागढ़। पांखू सड़क की बदहाली से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि 15 किमी उक्त सड़क में जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इससे इस मार्ग में आवाजाही करना खतरे का सबब बना हुआ है। स्थानीय नागरिक गोविंद सिंह ने कहा कि सड़क में लंबे समय से गड्ढे बने हुए हैं। बीते माह प्रशासन ने उक्त गड्ढों में पेचिंग भी की, लेकिन एक माह के भीतर ही फिर से सड़क में गड्ढे गन गए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क की बदहाली से ग्रामीण तो परेशान हैं ही साथ ही कोटगाड़ी मंदिर में आवाजाही करने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को भी दिक्कत उठानी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से सड़क को दुरस्त करने की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *