मेडिकल कॉलेज को चार जगह से भूमि के प्रस्ताव मिले

नई टिहरी। टिहरी विधायक ने जिला मुख्यालय नई टिहरी से करीब 10 किमी. की दूरी पर मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिये भूमि उपलब्ध होने की पत्रवाली से संबधिंत पत्र मुख्यमंत्री को भेजा है। विधायक ने बताया कि उन्हें मेडिकल कॉलेज निर्माण हेतु चार जगहों से भूमि के प्रस्ताव मिला हैं। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने सीएम को भेज पत्र में बताया कि टिहरी जिले में मेडिकल कॉलेज निर्माण हेतु पाटा गांव में 577 नाली, कोलधार में एक हजार नाली, पांगरखाल और भागीरथी पुरम के समीप ग्राम इडियाना में दो-दो हजार नाली भूमि का प्रस्ताव ग्रामीणों की ओर से उन्हें दिया गया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने उक्त संबंध के प्रस्ताव का पत्र मुख्यमंत्री को भेजा है, ताकि सीएम मेडिकल कॉलेज निर्माण से संबधिंत प्रस्ताव केंद्र सरकार को अग्रसित कर सके। विधायक ने कहा कि भूमि से संबधिंत प्रस्ताव में जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों ने अथक प्रयास किया है,उन्होंने बताया कि चारों जगहों के भूमि संबंधी प्रस्ताव उन्हें मिल चुके हैं, मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिये सभी प्रस्ताव मानकों से कहीं अधिक है। उन्होंने कहा कि टिहरी जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और विकास के लिये मेडिकल कॉलेज निर्माण की अति आवश्यकता है। उन्होंने सीएम से मेडिकल कॉलेज के लिये उपलब्ध जमीन का प्रस्ताव शीघ्र केंद्र सरकार को भेजने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *