नागरिक मंच पदाधिकारियों ने सीएम को ज्ञापन भेजा
नई टिहरी। नागरिक मंच पदाधिकारियों ने नई टिहरी नगर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने सीएम से समस्याओं के निस्तारण की मांग की। नई टिहरी नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदरलाल उनियाल की अध्यक्षता में बैठक कर मंच पदाधिकारियों ने कहा कि बीते दो अप्रैल को नागरिक मंच की संपन्न हुई बैठक में नगरवासियों के लंबित पेयजल शुल्क को माफ करने पर मंच की ओर से मुख्यमंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया गया। मंच अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से बांध विस्थापित और प्रभावितों के पेयजल और सीवर शुल्क से संबधिंत आगामी बिलों हेतु हनुमंतराव कमेठी की संस्तुति के आधार पर निर्णय लेने, नगरवासियों के लिये शुद्ध पेयजल हेतु रीह घुत्तु ग्रेविट योजना का निर्माण करने, बौराड़ी के 41 विस्थापित परिवारों को शासन की ओर से स्वीकृत भवन निर्माण सहायता अविलंब देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में डीएम से भी समस्याओं के उचित समाधान की जाऐगी। ज्ञापन भेजने वालों में मंत्री जगजीत नेगी, संरक्षक चंडी प्रसाद डबराल, चतर सिंह चौहान, त्रिलोक चंद रमोला, नरोत्तम जखमोला, दिवान सिंह नेगी, राजेंद्र असवाल आदि हैं।
