योगी सरकार खोलने जा रही 10 नए संस्कृत स्कूल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 10 नए संस्कृत स्कूल खोलने जा रही है। प्रदेश में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ने फैसला लिया है। जिसके चलते प्रदेश में 10 नए सरकारी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय खोले जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, वाराणसी, रायबरेली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, शामली, जालौन, एटा, अमेठी और हरदोई में स्कूल खोले जाएंगे।
बता दें कि प्रदेश में केवल एक राजकीय संस्कृत माध्यमिक एवं एक राजकीय संस्कृत डिग्री कॉलेज चल रहे हैं। इसके अलावा अन्य सभी संस्थान निजी तौर पर चलाए जा रहे हैं। नए उत्तर मध्यमा संस्कृत विद्यालयों की स्थापना यूपी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। राज्य सरकार से सैद्धांतिक सहमति मिलने के बाद, राज्य शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों ने औपचारिक रूप से इन नए संस्कृत विद्यालयों के निर्माण के लिए धन आवंटित करने का अनुरोध किया है।
जानने योग्य है कि राज्य सरकार ने संस्कृत विद्यालयों की संपत्ति के निर्माण के लिए 2023-24 के बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया था। इस बीच, सरकार अन्य पांच जिलों गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या, चित्रकूट और मथुरा में माध्यमिक स्तर के सरकारी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय खोलने की भी तैयारी कर रही है। जिन्हें प्रमुख धार्मिक केंद्रों के रूप में विकसित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *