रोड़बेज की बस की टक्कर से बाइक सवार एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विकासनगर। हरबर्टपुर-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आसन पुल के पास रोडबेज की बस से बाइक की टक्कर हो गयी। जिससे बाइक सवार एक भाई की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को देहरादून हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। गुरुवार सुबह को सहारनपुर यूपी निवासी दो सगे भाई बाइक पर सवार होकर विकासनगर की ओर आ रहे थे। जबकि देहरादून की ओर से रोडवेज ग्रामीण डिपो की बस सवारियों को लेकर चंडीगढ़ जा रही थी। करीब साढ़े नौ बजे आसन पुल के पास रोडवेज की बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी। हादसे में बाइक सवार छोटे भाई ललित कुमार (17) पुत्र वीरेंद्र कुमार निवासी ग्राम कासमपुर मजरा पाडली थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर यूपी की मौके पर ही मौत हो गयी। ललित कुमार को बस ने बुरी तरह से कुचल दिया था, जबकि बाइक सवार बड़ा भाई रोहित कुमार (22) पुत्र वीरेंद्र कुमार निवासी ग्राम कासमपुर मजरा पाडली थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर यूपी को गंभीर हालत में झाझरा स्थित ग्राफिक ऐरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। जहां मैडिनोवा अस्पताल मोहब्बेवाला में उपचार किया जा रहा है। चौकी प्रभारी धर्मावाला भरत सिंह रावत ने बताया कि हादसे के बाद चालक मौके पर बस को छोड़कर फरार हो गया। बताया कि बस व बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *