भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यटन मंत्री से कांडी -च्यामा- गाता- गौराघाटी मार्ग के सुधारीकरण की मांग की

विकासनगर। भाजपा क्वासी मंडल के कार्यकर्ताओं ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से भेंट कर ज्ञापन सौंप। ज्ञापन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांडी-च्यामा- गाता- गौराघाटी मोटर मार्ग अत्यंत जर्जर व जीर्णशीर्ण हो गया है। जिस पर चलना खतरे से खाली नहीं है। कार्यकर्ताओं ने मार्ग के सुधारीकरण की मांग की है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को सौंपे ज्ञापन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि कांडी-च्यामा- गाता-गौराघाटी से लाखामंडल को जोड़ने वाला पुराना मार्ग अत्यंत जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। मार्ग पर बड़े गड्ढे बने हुए हैं। जिसमें बर्षात के दौरान गड्ढे तालाब में तब्दील हो जाते हैं। जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। कई बार दुपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से लोग चोटिल हो जाते हैं। बताया कि सडक किनारे सुरक्षा की दृष्टी से लगाये गये पैराफीट गिरे हुए हैं। कहा कि उपरोक्त मार्ग को लाखामंडल आने के लिए कई गांव के ग्रामीणों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन लोक निर्माण विभाग द्वारा इस मार्ग के 10 किलोमीटर के टुकड़े की देखभाल में लंबे समय से कोताही बरती जा रही है। जिसके चलते मार्ग की हालत बदहाल हो चुकी है। कहा कि लंबे समय से स्थानीय लोग मार्ग की मरम्मत व सुधारीकरण की मांग लोनिवि से करते आ रहे हैं, लेकिन लोनिवि मार्ग की हालत को सुधारने को तैयार नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यटन मंत्री को बताया कि उक्त मार्ग के सुधारीकरण से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बताया कि बड़ी संख्या में पर्यटक आयेंगे तो लोगों को रोजगार मिलेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यटन मंत्री से जल्द मार्ग सुधारीकरण की मांग की है। वहीं मंत्री ने इस सम्बंध में जल्द ही कार्यवाही का आश्वासन दिया है। ज्ञापन सौंपने वालों में क्वांसी मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा, ओमप्रकाश काला, राजेश नेगी, संदीप राणा, पिरु आर्य, आकाश, दीवान सिंह, बाबूराम शर्मा, आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *