नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी
चम्पावत। पीजी कॉलेज में जी-20 के तत्वाधान में एंट्री ड्रग सेल की ओर से नशा छोड़ो परिवार जोड़ो भाषण प्रतियोगिता हुई। इस दौरान छात्र-छत्राओं ने भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया। बुधवार को डॉ़ जेडी जोशी की अध्यक्षता एवं डॉ़ भूपेंद्र औलख के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में प्राध्यापकों ने नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। प्रतियोगिता में अनुष्का जोशी प्रथम, चंद्रवेश दूसरे और कमलदीप तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान डॉ़ अल्का एवं डॉ़ सुशीला आर्या ने नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी।
