सेवानिवृत्त शिक्षकों को विदाई दी
विकासनगर। शहीद सतेंद्र चौहान राजकीय इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक बीएन शर्मा, राजेश्वरी कैंतुरा, डीएस नेगी और याद राम सिंह का सोमवार को विद्यालय परिवार की और से विदाई दी गई। जिसमें प्रधानचार्य यशवंत बरतवाल ने सभी शिक्षकों विदाई देते हुए सम्मानित किया। इस दौरान आमोद कुमार, डीपी थपलियाल, विनोद, प्रभा नेगी आदि मौजूद रहे।
दो माह में 15207 श्रद्धालु पहुंचे हनोल महासू मंदिर
विकासनगर। पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की पहल से महासू मंदिर हनोल में आने वाले श्रद्धालुओं की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल रही है। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से भी इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पंजीकरण आंकड़ों के अनुसार फरवरी और मार्च माह में 15207 श्रद्धालु मंदिर में देव दर्शन को पहुंचे। महासू मन्दिर हनोल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की प्राचीन स्मारक ए श्रेणी में दर्ज है। उतराराखंड सर्किल के 52 स्मारकों में हनोल का अपना अलग महत्व है। उतराराखंड सर्किल के अधीक्षक पुरातत्वविद डॉ. मनोज सक्सेना ने फरवरी में महासू मंदिर हनोल में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के पंजीकरण के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए थे। पंजीकरण सुविधा शुरू करने के बाद फरवरी में 5909 और मार्च माह में 9298 श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर समिति की पदेन अध्यक्ष युक्ता मिश्रा, पदेन उपाध्यक्ष तहसीलदार रूप सिंह ने पुरातत्व विभाग की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि मंदिर समिति को भी इससे बड़ी सहूलियत मिल रही है।
