नवरात्र पूजा से मिलती हैं सभी सिद्धियां: आचार्य शिवप्रसाद
ऋषिकेश। कथा मर्मज्ञ आचार्य शिवप्रसाद ममगाईं ने कहा कि नवरात्र पूजा से सभी सिद्धियां मिलती हैं। शक्ति दो शब्दों से मिलकर बना है। इसमें श से ऐश्वर्य और अक्ति से पराक्रम को दर्शाया जाता है। बुधवार को गंगानगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन कथावाचक आचार्य शिवप्रसाद ममगाईं ने कहा कि भागवत कथा का श्रवण करने वालों का सदैव कल्याण होता है और मुक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन विषय वस्तुओं को भोगने के लिए नहीं बना है, लेकिन आज का मानव भगवान की भक्ति छोडक़र विषय वस्तुओं को भोगने में ही लगा हुआ है। मौके पर मधुबन आश्रम के परमानंद महाराज, हरीश कोठारी, मनोज नौटियाल, शकुंतला नौटियाल, मधु नौटियाल, राकेश नौटियाल, रितिक नौटियाल, स्मृति नौटियाल, अनिल नौटियाल, अंजली, आस्था, प्राची, हिमांशु, प्रीति, प्रज्ञा, अंकित नौटियाल, उत्तरांचल उत्थान परिषद के संयोजक नरेंद्र मैठानी, दिनेश सेमवाल, अमित, लक्ष्मी नौटियाल आदि उपस्थित रहे।
