क्रिकेट के विकेट हटाने पर विवाद, केस दर्ज

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर स्थित पार्क में क्रिकेट के विकेट हटाने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि शिवालिक नगर निवासी मोनिका चौधरी पत्नी संदीप चौधरी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि रविवार की शाम उसके पति संदीप चौधरी अपने घर के सामने बैठे थे। पास में ही पार्क में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। पति के पास बच्चों की बॉल आकर गिरी। उन्होंने बच्चों को बॉल इधर-उधर न फेंकने की बात कहते हुए समझाया। इसके बावजूद फिर से बॉल आई। जिससे परेशान होकर संदीप ने विकेट को हटा दिया। आरोप है कि अतुल शर्मा निवासी शिवालिक नगर ने आकर बच्चों से बैट छीना और संदीप पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *