वट वृक्ष का धर्म संस्कृति के साथ वैज्ञानिक महत्व भी
बिजनौर
नजीबाबाद किसान सहकारी चीनी मिल मे डिस्पेंसरी एवं शिव मंदिर के सामने बरगद के पौधे रोपित किये गए। मिल के प्रधान प्रबन्धक ने पूजा अर्चना करते हुए पौधा रोपण किया और वट वृक्ष के महत्व के बारे में बताया।
किसान सहकारी चीनी मिल परिसर में बरगद के पौधे लगाए गए। प्रधान प्रबन्धक दानवीर सिंह ने कहा कि वट वृक्ष जीवनदायी संस्कृति सजीवता का प्रतीक है। मानव जीवन के कल्याण चिरायु से लेकर पुननर्जन्म और अच्छे स्वाथ्य की कामना के लिए पवित्र वृक्ष वट बरगद की सदियो से पूजा की जाती है। यही नही वट वृक्ष विभिन्न गंभीर बीमारियों मे अत्यधिक लाभकारी है। वट वृक्ष का धर्म संस्कृति के साथ साथ वैज्ञानिक महत्व भी है।
ऑक्सीजन उत्सर्जन का एक बड़ा स्त्रोत है। वर्तमान मे कोविड-19 मे महामारी के दंश से लोगो की रक्षा के लिए मिल परिसर मे प्रधान प्रबंधक दानवीर सिंह ने पवित्र वट वृक्ष को विधिवत पूजा अर्चना कर जनकल्याण के लाभ के लिए रोपित किया। इस अवसर पर प्रभास कुमार, रामावतार, देव चंद सैनी, विक्रम, बाबूराम आदि पूजा अर्चना मे शामिल हुए।
