60 दिनों की पैरोल पर छोड़े जाएंगे कैदी, कवायद तेज

बिजनौर 

बंदियों को अंतरिम जमानत और कैदियों को पैरोल पर छोड़ा जाएगा। इसके लिए लिस्ट बनाई जाने लगी है। करीब 20 कैदी और 160 बंदी जिला कारागार से छोड़े जाएंगे।
महामारी के लगातार बढ़ रहे खतरे को देखते हुए शासन ने जेलों में बंदियों का बोझ कम करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत 60 दिन की पैरोल पर कैदियों को छोड़ा जाएगा। वही लगभग इतने ही दिनों की अंतरिम जमानत बंदियों को दी जानी है। गौरतलब है कि पिछले साल लॉकडाउन में भी बंदियों और कैदियों को छोड़ा गया था। उस वक्त बिजनौर जेल से 175 बंदी अंतरिम जमानत पर बाहर आए थे जबकि 16 कैदियों को पैरोल मिली थी जिन्हें 28 दिन के लिए छोड़ा गया था लेकिन बाद में इस अवधि को बढ़ाते बढ़ाते 5 महीने कर दिया गया था।
अब फिर से वही व्यवस्था की जा रही है। जिला कारागार प्रशासन ने करीब 160 बंदियों की लिस्ट तैयार की है। जिन्हें अंतरिम जमानत के लिए जेल में लगने वाली कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। इसके अलावा 20 कैदियों की लिस्ट तैयार कर शासन को भेजी जानी है। जिसके बाद ही ने पैरोल पर रिहा कर दिया जाएगा।
20 मई तक बंदे को मिलेगी अंतरिम जमानत
करीब 160 बंदियों को शासन के निर्देश पर अंतरिम जमानत दिलाई जानी है। इसके लिए सूची तैयार हो चुकी है। 10 मई से 20 मई तक जज और मजिस्ट्रेट जेल में दौरा कर अंतरिम जमानत की प्रक्रिया को पूरा करेंगे। इनमें उन बंधुओं को अंतरिम जमानत पर छोड़ा जाएगा जो कि 7 साल तक की सजा वाले केस में जेल में बंद है।
शासन के दिशा निर्देश के चलते पैरोल पर छोड़ने के लिए सूची तैयार की जा रही है। कैदियों की सूची शासन को भेजी जाएगी। जबकि बंदियों को अंतरिम जमानत पर छोड़ा जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *