भाजपाइयों ने नौ शक्ति केंद्रों पर राष्ट्रपति का अभिभाषण सुनाया
हल्द्वानी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संसद में दिए अभिभाषण को भाजपाइयों ने शहर व गांव के लोगों को सुनाया। बुधवार को बंबाघेर में नौ शक्ति केंद्रों पर चर्चा करवाई। महामंत्री आशीष ठाकुर के संचालन और नगर अध्यक्ष मदन जोशी की अध्यक्षता में संपन्न कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने गरीब कल्याण की योजनाओं से जनता को अवगत कराया। मदन जोशी ने जी-20 आयोजन को सरकार की उपलब्धि बताया। विस्तारक भाजपा नेता गणेश रावत ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण से साफ है कि सरकार की नीति, नीयत और योजनाएं जनता को लाभ पहुंचा रही हैं। कार्यक्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष मदन माहेश्वरी, ओमकार सिंह, कुलदीप महेश्वरी, भावना भट्ट, अमिता लोहनी, मो. आदिल, ममता गोस्वामी, पारस गोला, जयप्रकाश जोशी, अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
