देहरादून के अधिवेशन में पहुंचने की अपील की

हल्द्वानी। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने देहरादून में 26 मार्च को होने वाले अधिवेशन को लेकर रणनीति बनाई। पेंशनर्स से दून पहुंचने की अपील की। बुधवार को हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में समिति की बैठक हुई। प्रदेश संयोजक जगत सिंह डोबाल ने कहा कि सरकार से कई बार ईपीएफओ पेंशनर्स की मांगों को लेकर बात की गई, लेकिन एक भी मांग को नहीं माना है। इसी को लेकर अब देहरादून में राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक रावत के नेतृत्व में अधिवेशन किया जा रहा है। जिसमें पूरे उत्तराखंड से पेंशनर्स से पहुंचने की अपील की गई। बैठक में गणेश चंद्र मेलकानी, बृजमोहन सिजवाली, केएम जोशी, प्रकाश तिवारी, मुकेश चंद्र भंडारी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *