स्वयंसेवियों ने जी-20 थीम पर प्रस्तुत की लघु नाटिका
हल्द्वानी। प्रेमपुर लोश्ज्ञानी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आयोजित महिला डिग्री कॉलेज की एनएसएस इकाई के शिविर में आखिरी दिन तनुजा, अंजलि, हर्षिता, किरन ने जी-20 थीम पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। स्वयंसेवी नैंसी, गार्गी, हर्षिता, अनीता आदि ने जी-20 पर आयोजित संगोष्ठी में हिस्सा लिया। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान भोपाल सिंह, कैंप कमांडर निकिता जोशी, डॉ. ललिता जोशी, सुनील खाती, चंद्रशेखर भट्ट आदि मौजूद रहे। मंगलवार शाम जिला समन्वयक एलएम पांडे ने शिविर का निरीक्षण भी किया।
