शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और तेजाब पिलाने का आरोप

बिजनौर

थाना क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी ने समीपवर्ती जिला निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म सहित अन्य आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर सौंपते हुये आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी पीड़िता ने पुलिस को सौंपी तहरीर के मुताबिक मुरादाबाद जिले की ठाकुरद्वारा तहसील के डिलारी थानातंर्गत गांव निवासी रिश्तेदार युवक का उसके घर आना जाना था। इस दौरान प्रेमजाल में फंसाते हुए शादी करने का हवाला देकर करीब 8 महीने तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। इसके अलावा शादी के लिए कहने पर आरोपी ने साफ इंकार करने तथा सोमवार (3 मई) को जबरन तेजाब पिलाकर मौके से भाग जाने की बात कही है। पीड़िता द्वारा दुष्कर्म सहित जबरन तेजाब पिलाने के अलावा अन्य आरोप लगाते हुए पुलिस को नामजद तहरीर सौंप कर आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है। उधर प्रभारी निरीक्षक ने अनभिज्ञता जताते हुये तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *