एससी, एसटी व कमजोर वर्ग के छात्रों को जल्द मिले छात्रवृत्ति

श्रीनगर गढ़वाल। अखिल भारतीय विद्याथी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एससी, एसटी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों को जल्द से जल्द छात्रवृत्ति की राशि प्रदान कराए जाने की मांग की है। इस संदर्भ में एबीवीपी ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा है। एबीवीपी के प्रदेश मंत्री ऋतांशु कंडारी ने कहा कि एसटी, एससी एवं आर्थिक करूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति में विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों द्वारा बाधा उत्पन्न की गई है। जिसकी एबीवीपी घोर निंदा करती है। उन्होंने कहा कि बीएड में अध्ययनरत अधिकांश छात्र-छात्राएं निम्न आर्थिकी वाले परिवारों से आते हैं, पिछले वर्ष भी कोविड-19 के कारण प्रवेश देरी से हुए तो एनएसपी पोर्टल बंद होने के कारण छात्र छात्रवृत्ति से वंचित रहे। उन्होंने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से कॉलेजों की इस खींचतान को समाप्त कर विद्यार्थियों को उनकी छात्रवृत्ति दिलाने की आवश्यक कार्यवाही कराए जाने के निर्देश दिए जाने की मांग की है। इस मौके पर शाश्वत खंडूड़ी, दीपक चौधरी, जसवंत सिंह राणा,दीक्षा मिंगवाल, अंकिता, विवेक, अंकुश, महिपाल, आशुतोष आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *