उपनल कर्मियों का धरना जारी

बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग में तैनात उपनल कर्मचारियों ने सोमवार को भी कलक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने सेवा अवधि बढ़ाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। स्वास्थ्य विभाग में कोविड काल के दौरान तैनात उपनल कर्मियों की सेवा समाप्त हो गई है। उनका कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी है। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि गत वर्ष भी 31 मार्च को भी उनका सेवाकाल समाप्त हो गया था। आंदोलन किया और छह माह की सेवा बढ़ी। बीते 15 मार्च को फिर सेवा अवधि समाप्त हो गई है। 61 कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं। इस मौके पर अमरजीत, अंकित कुमार, सुनील कुमार, पंकज कुमार, महेश, दीपा देवी, रोहित, रीतू कन्नोजिया, पूजा कन्पनोटिया, सीता देवी, विक्रम सिंह, दिनेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *