मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

बागेश्वर। महिलाओं के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी। कपकोट पुलिस के अनुसार एक वादिनी ने सोमवार को प्राथमिकी दी। बताया कि बीते 19 मार्च को भलौड़ी, किसमिला गांव निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र यशोद सिंह उनके चाची के घर दराती लेकर आया। उसने चाची, बहन और वादिनी के साथ गाली-गलौज की। वह जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। पुलिस ने आरापी के विरुद्ध धारा-323, 504, 506 में मामला दर्ज किया। विवेचना उनिरीक्षक विवेक चंद्र के सुपुर्द की गई और दौराने विवेचना 452, 324 की बढ़ोत्तरी की गई। पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा ने मामले का त्वरित संज्ञान लिया। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने टीम बनाई। आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपित को पुलिस अदालत में पेश कर रही है। टीम में आरक्षी भाष्कर भट्ट आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *