बैठक में नशे के खिलाफ रैली निकालने का निर्णय

 

हल्द्वानी। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्ति अभियान के तहत शनिवार को राजकीय महाविद्यालय में विभिन्न छात्र संगठनों की बैठक हुई। छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष मेहरा ने बताया कि बैठक का उद्देश्य रामनगर में बढ़ते नशे के काले कारोबार को खत्म करना है। बताया नशे के खिलाफ युवा जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इस दौरान छात्रा उपाध्यक्ष खुशी शर्मा, छात्रसंघ उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, सचिव धीरज रावत, उपसचिव अमन सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष तुषार जेड़ा, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पीयूष रावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *