क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों की डीपीआर जल्द तैयार करें: राम सिंह कैड़ा
हल्द्वानी। ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल क्षेत्र की सड़कों पर डामरीकरण की डीपीआर बनाने को लेकर विधायक कैड़ा ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। विधायक कैड़ा ने पीडब्ल्यूडी और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को भीमताल विधानसभा के अंतर्गत कसियालेख से परबडा, भीड़ापानी से नाई, छिड़ाखान से अधोड़ा मीडार, ल्वाड डोबा, कालापातल से गहना, पोखरी-ल्वेसाल मोटर मार्गों पर डामरीकरण का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजने को कहा। ताकि जल्द क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर डामरीकरण का कार्य शुरू किया जा सके। साथ ही कैड़ा ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को लंबित मोटर मार्गों पर डामरीकरण की डीपीआर बनाकर शासन को भेजने को कहा। इस दौरान बैठक में ईई पीएमजीएसवाई बीना भट्ट, ईई मदन मोहन सिंह पुंडीर, संजीव पांडे, दीपक गुप्ता, मिताली कपिल आदि मौजूद रहे।
