कांट्रेक्ट रिन्यू करने की मांग को लेकर विधायक को ज्ञापन
कांट्रेक्ट रिन्यू करने की मांग को लेकर विधायक को ज्ञापनहल्द्वानी। कांट्रेक्ट रिन्यू करने की मांग को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने शनिवार को विधायक से मुलाकात की। स्वास्थ्य कर्मियों का एक प्रतिनिधि मंडल ने विधायक सुमित हृदयेश से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने स्वयं व अपने परिवार को खतरे में डालकर मरीजों की सेवा की। इसके लिए सरकार ने उन्हें पुरस्कृत करना चाहिए था, लेकिन तोहफे देने के बजाए काम से ही निकाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि कंट्रेक्ट खत्म होने से 65 नर्सिंग स्टाफ, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, वार्ड अटेंडेंट समेत विभिन्न विभागों में काम कर रहे कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं। बेरोजगारों ने विधायक सुमित को ज्ञापन देकर मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की। विधायक सुमित ने मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान आकाश रावत, विनोद पांडे, भरत अधिकारी, योगेश बिष्ट, संजय पांडे, कैलाश, राहुल आर्या, महेश, आरती राणा, मनीषा, संध्या, खतीजा, मंजुल राणा, अंकित राणा, कुमुद, ज्योति राधा मेर आदि शामिल रहे।
