स्नातक दिवस मनाकर प्रमाण पत्र बांटे
ऋषिकेश। मॉम्स रायवाला में स्नातक दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्नातक दिवस पर पास आउट होने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। शुक्रवार को मॉम्स रायवाला में केजी और कक्षा 3 के बच्चों के लिए स्नातक दिवस का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ समाजसेवी कुलीना शाह, निदेशक अर्पित पंजवानी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में समाजसेवी कुलीना शाह ने केजी और कक्षा तीन से पास आउट होने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को स्नातक दिवस की महत्ता के बारे में बताया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। मौके पर प्रबंध समिति सदस्य निकित पंजवानी, प्रधानाध्यापिका सुतोपा बोस आदि उपस्थित रहे।
