लॉकडाउन के उल्लंघन पर पुलिस सख्त, काटे चालान
बिजनौर
बिना कारण नगर में प्रवेश करने और सड़क पर घूमते मिलने पर पुलिस सख्त रुख अपनाती दिख रही है। निर्धारित समय के बाद यदि किराना आदि की दुकान भी खुली पाए जाने पर चालान किया गया।
देश भर में कोरोना संक्रमण की भयावह स्थिति को देखते हुए प्रशासन हरकत में आता दिखाई दे रहा है। प्रशासन ने नगर के मुख्य मार्गो पर प्रवेश रोकने के लिए तथा नगर से बाहर जाने वालों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बेरिकेडिंग लगाई है। उक्त स्थानों पर पुलिस को तैनात किया गया है। बिना पूछताछ के वहां से किसी को नहीं गुजरने दिया जा रहा। पुलिस के अनुसार सभी ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है जो बिना कारण ही सड़कों पर घूमते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने निर्धारित समय सुबह सात से नौ बजे तक ही दुकानो को खोलने के अनुमति का पालन कराने के लिए चेतावनी भी दी है। इसके अलावा कई दुकानदारो के लॉक डाउन का उल्लंघन करने के मामले में चालान भी किए। शनिवार को पुलिस ने कुल 19 चालान काटे।
