लॉकडाउन के तहत नजर का बाजार पूरी तरह बंद

बिजनौर

प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ते करोना संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से जारी लॉकडाउन के तहत नजर का बाजार पूरी तरह बंद है। केवल मेडिकल स्टोर, डेरी, फल सब्जी वाले, रेडी लगाकर अपना कारोबार कर रहे हैं, लेकिन सुबह और शाम लॉक डाउन का उल्लंघन आम बात हो गई है।
मेडिकल स्टोर दूध डेरी पर सोशल डिस्टेंसिंग को लोग भूल चुके हैं और बिना किसी संकोच के खरीदारी कर रहे हैं वही नगर के अधिकांश मोहल्लो में लॉक डाउन का माखौल उड़ाया जा रहा है पुलिस सख्ती करती है तो सिफारिशों का दौर शुरू हो जाता है कई मोहल्लों में जो लोग बेखौफ होकर घूम रहे हैं मोहल्ला शाह चंदन सराय रफीक मुफ्ती सराय चिम्मन कटारमल आदि की कुछ गलियों में तो मानो लॉकडाउन लगा ही नहीं है यहां लोग बड़ी तादाद में इकट्ठा होकर घूमते रहते हैं। कुल मिलाकर लॉकडाउन मुख्य बाजार में ही दिखाई पड़ना है। गली मोहल्ले में इसका कुछ असर नहीं है। हालांकि पुलिस अब हरकत में आई है और अनावश्यक रूप से बाहर घूमने वालों को अपनी भाषा में सबक सिखा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *