संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बने नारसन

रुड़की। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति ने शहीद जगदीश प्रसाद वत्स के भांजे श्रीगोपाल नारसन को संगठन का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र रघुवंशी ने बताया कि श्रीगोपाल नारसन को यह जिम्मेदारी कोर कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णय के तहत दी गई है। श्री नारसन संगठन की राष्ट्रीय समन्वय समिति के पहले से ही सदस्य है और जगदीश प्रसाद वत्स स्मारक विद्यालय खजूरी अकबरपुर की प्रबंध समिति के अध्यक्ष भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *