युवती का शव आसफनगर झाल से बरामद

रुड़की। युवती का पुलिस ने आसफनगर झाल से शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की बेल्डा निवासी रीना (20) नौ मार्च को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने रिश्तेदारों और युवती के दोस्तों से लापता होने के बारे में जानकारी जुटाई थी। लेकिन परिजनों को कोई भी सुराग रीना के बारे में नहीं पता चल पाया था। पुलिस को मामले की जानकारी भी दी थी। बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती का शव आसफनगर झाल के पास अटका है। पुलिस ने यह जानकारी बेल्डा के ग्रामीणों तक भी पहुंचाई। ग्रामीण और रीना के परिजन मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त रीना के रूप में हो गई। वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेश कुमार गंगवार ने बताया कि पिछले सप्ताह लापता हुई बेल्डा की युवती का शव आसफनगर झाल से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *