नकल विरोधी कानून का स्वागत किया
रुड़की। भाजपा नेता कुलवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने नकल विरोधी कानून बनाकर युवाओं के सपने को साकार किया है। कस्बे में बुधवार को आभार व धन्यवाद रैली से पूर्व शक्ति केंद्र सम्मेलन में कुलवीर सिंह ने यह बात कही। रैली कस्बे के मुख्य बाजार, बस अड्डा, शिव चौक से होते हुए, मोहल्ला छावनी तक गई। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र सिंह, इंद्रेश मोती, मुकेश कश्यप, आदित्य चौहान, प्रदीप त्यागी, यशवीर सिंह, प्रदीप सैनी, प्रह्लाद सिंह, कविंद्र चौधरी, महावीर सैनी, अनुज सैनी, सुदेश चौधरी, सुशील त्यागी, संजय अरोड़ा, शुभम गोयल, विपिन गर्ग, डॉ. सत्येंद्र, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।
