भाजपा के शासन में परेशान जनता सत्ता परिवर्तन चाहती है : कांग्रेस
ऋषिकेश
कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि जनता आगामी विस चुनाव में सत्ता परिवर्तन चाहती है। बुधवार को गुमानीवाला में कांग्रेसियों ने बैठक आयोजित की। बैठक में किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उत्तम कुमार व पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला महासचिव शंभू शंकर का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण ने कहा कि जनता भाजपा के शासन में परेशान है और सत्ता परिवर्तन चाह रही है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा में पिछले 15 सालों से भाजपा के विधायक काबिज है, लेकिन अभी तक क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। क्षेत्र के युवा बेरोजगार भटक रहे हैं। ऋषिकेश विधायक द्वारा कोरी घोषणाएं की जा रही हैं। लेकिन अब जनता जाग चुकी है और जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। आगामी विस चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख केएस राणा, जयेंद्र रमोला, मनोज गुसाईं, राजेंद्र गैरोला, देवेंद्र बेलवाल, शोभा भट्ट, मनीष व्यास आदि उपस्थित रहे।
