वैक्सीन का टोटा, दो लाख की आबादी पर सौ को लगीं

बिजनौर

कोरोना महामारी जिस तेजी में लोगों को प्रभावित कर रही है, उससे बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता उतनी ही कम प्रतीत हो रही है। इसी का परिणाम है कि शेरकोट और धामपुर जैसे नगरों में बड़ी आबादी को शनिवार को सिर्फ सौ ही टीके लगाए गए हैं। लोगों में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नाराजगी है।
पिछले लंबे समय से कोरोना वैक्सीन की कमी चल रही है। वैक्सीनेशन करवाने के लिए लोग अधिक पहुंच रहे हैं जबकि वैक्सीन कम पहुंच रही है। शनिवार को भी कुछ यही हाल दिखा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी मनीष शर्मा ने बताया कि शनिवार को शेरकोट और धामपुर में कुल सौ टीके लगाए गए।
सीआरपी करवाने को भीड़
अस्पतालों में कोविड टेस्ट किट का टोटा होने के चलते लोगों के कोविड टेस्ट कम ही हो पा रहे हैं। ऐसे में चिकित्सक लोगों को राय दे रहे हैं कि वे अपना सीआरपी टेस्ट करा लें। इसमें आई सूजन के आधार पर कोविड 19 संक्रमण का अनुमान लगा रहे हैं। हालांकि, एक लैब संचालक ने बताया कि ये राहत भरी बात है कि अधिकांश सीआरपी टेस्ट नॉर्मल आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *