भाइयों का शांतिभंग में चालान किया
रुड़की। शाहपुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते सगे भाईयों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार शाहपुर गांव निवासी सगे भाई फरमान व मुराद पारिवारिक विवाद के चलते एक दूसरे को गाली गलौज कर मारपीट करने पर उतारू हो गए थे। मामला बढ़ता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि शांति भंग में कार्रवाई की गई है।
