रोजाना दस आक्सीजन सिलेन्डर उपलब्ध कराएंगे मौअज्जम

बिजनौर 

इंजीनियर मौअज्जम खान को प्रशासन की ओर से अपने खर्च पर रोजोना दस आक्सीजन सिलेन्डर लाकर देने की अनुमति मिल गयी है। इससे मरीजो को राहत मिलेगी।
बसपा नेता इंजीनियर मौअज्जम खान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक के नाम पत्र लिखकर रोजाना अपनी ओर से कोविड रोगियों की सहायतार्थ दस आक्सीजन गैस के सिलेन्डर रिफिल भरवाकर देने का प्रस्ताव रखा। जिस पर प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी ने उनके प्रार्थना पत्र पर संस्तुति कर उपजिलाधिकारी नजीबाबाद को भेज दिया। साथ ही उन्होंने इंजीनियर मौअज्जम खां के की इस इच्छा को एक सराहनीय कदम बताया। उपजिलाधिकारी परमानंद झा ने उक्त प्रार्थनापत्र पर स्वीकृति देते हुए कन्हैया गैस एजेन्सी हल्दौर को रोजाना दस सिलेन्डर रिफिल कर देने के लिए निर्देश दिए हैं। इंजी मौअज्जम खां ने कहा कि उपजिलाधिकारी धन्यवाद उनकी अनुमति से ही वह अब रोजाना दस सिलेन्डर आक्सीजन रिफिल कराकर लोगों को लाभ पहुंचा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *