कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन
देहरादून, 07 मार्च। होली त्योहार के अवसर पर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया और कार्यक्रम बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गोगी ने देश एवं प्रदेश को होली की बधाई बधाईयां देते हुए कहा कि होली भाईचारा, मिलन का त्योहार है। उन्होंने कहा कि इस होली पर आप रंगो के साथ, अपने प्यार का रंग भी बिखेरिये। गोगी ने कहा कि आज पूरा देश जोर शोर से होली का त्योहार मना रहा है। उन्होंने कहा कि हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हमारी एकता और सद्भावना के रंगो को और प्रगाढ़ करे। उन्होंने कहा कि रंगों का त्योहार होली वसंत का और समाज में सौहार्द का उत्सव होता है। गोगी ने कहा कि यह उत्सव सभी के जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लाने वाला हो। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मनीष कुमार नागपाल ने होली के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रंगों का त्योहार होली, सामाजिक सौहार्द का पर्व है यह पर्व लोगों के जीवन में खुशी, उत्साह व आशा का संचार करता है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मनीष नागपाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी गरिमा माहरा दसौनी, पिया थापा, राजेश चमोली, शीशपाल बिष्ट, नीरज त्यागी, आशा मनोरमा शर्मा, सुनीता तनेजा, सुनीता प्रकाश, नजमा खान, मीना बिष्ट, सावित्री थापा, मनमोहन शर्मा, पूनम कण्डारी, आरुषि सुन्द्रियाल, ओबीसी महानगर देहरादून के अध्यक्ष मनीष वर्मा, नीरज त्यागी, मोहन काला, अनिल नेगी आदि उपस्थित रहे।
