कृषि मंत्री ने होलियारों के साथ फाग एवं नृत्य कर होली आयोजन का लिया आनन्द
देहरादून, 07 मार्च। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने होली के अवसर पर अपने सरकारी आवास में हमारी पहचान रंगमंच के होलियारों ने पारंम्परिक कुमाऊंनी होलियां गीत गाकर उनके परिवारजनों, उपस्थित लोगों एवं राज्य के नागरिकों को शुभाशीष दिया और प्रदेशवासियों की उन्नति, सुख व समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने होलियारों के साथ फाग एवं नृत्य कर होली आयोजन का आनन्द लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान पारंम्परिक पोशाक में सभी होलियार, छोलिया नृतक एवं मसकबीन व ढ़ोल-दमाऊं की थापों ने होली के रंग जमाये। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि होलिका दहन जैसे प्रतीकों के माध्यम से सामाजिक एवं व्यक्तिगत बुराईयों को नष्ट करने तथा होली के मोहक रंगों को जीवन में उतारने का प्रयास किया जाना चाहिए। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाएं, लेकिन हमें इस होली पर सभी को संकल्प लेना होगा कि होली के दिन अपने अंदर की सभी बुराइयों को समाप्त करें, तभी जाकर होली मनाना सार्थक होगा। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने मंगल कामना करते हुए कहा यह होली सभी के जीवन में होली के रंगों को तरह खुशियां आए। इस अवसर पर अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
