बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत हुई समस्त शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक

श्रीनगर गढ़वाल। बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत नगर मंडल भाजपा के अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण ने समस्त शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने आगामी चुनावों को देखते हुए बूथों की मजबूती को प्राथमिकता से रखे जाने की बात कही। कहा जब बूथ मजबूत होगा तभी पार्टी मजबूत होगी। मौके पर नगर पालिका कार्यालय शक्ति केंद्र संयोजक झाबर सिंह, रामलीला मैदान शक्ति केंद्र संयोजक नरी लाल, सौरभ पांडेय, संजय गुप्ता, विपेंद्र सिंह बिष्ट, वासुदेव कंडारी, लखपत भंडारी, निदेश पंवार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *