राइंका दिखोल्यूं में सात माह से पेयजल किल्लत

श्रीनगर गढ़वाल। राइंका दिखोल्यूं में पेयजल आपूर्ति न होने से छात्रों और शिक्षकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में विद्यालय प्रशासन के ओर से एसडीएम श्रीनगर और जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को भेजे गए ज्ञापन में कहा कि जल जीवन मिशन (हर घर नल ) के तहत विद्यालय में माह अप्रैल 2021 में ग्राम भट्टीसेरा से विद्यालय में जल संस्थान द्वारा जल संयोजन किया गया। लेकिन उसके बावजूद भी विगत पांच माह से पानी की किल्लत बनी हुई है। पानी की किल्लत से विद्यालय में प्रधानमंत्री पोषण योजना और पीने का पानी एंव शौचालयों हेतु जल प्राप्त नहीं हो पा रहा है। जिससे कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को भौतिक रूप से भारत सरकार द्वारा संचालित एमडीएम योजना के अर्न्तगत बच्चों हेतु भोजन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। साथ ही भोजन माता को काफी दूर जाकर हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। कहा कि इसको लेकर कई बार सम्बंधित विभाग को लिखित और मौखिक रूप से शिकायत दर्ज की जा चुकी है। बावजूद पानी की समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। उन्होंने सबंधित विभाग को निर्देशित कर जल्द से पेयजल आपूर्ति को सुचारु रूप से शुरू किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में एसएमसी अध्यक्ष आशा देवी, शशि देवी, कमला देवी, सुमन देवी, रैजा देवी, रोशनी देवी आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *