हिंदी दिवस पर तीर्थनगरी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में हिंदी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। विद्यालयों में भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताए हुईं। जबकि सामाजिक संस्थाओं ने गोष्ठी कर हिंदी भाषा की उन्नति के लिए विचार-विमर्श किया। वक्ताओं ने कहा कि हिंदी हमारे देश की एकता का प्रतीक है। भारत में सबसे अधिक बोली जानी वाली भाषा हिंदी ही है। गुरुवार को डोईवाला पब्लिक इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस पर कक्षा ग्यारह की अदिति सेमवाल, श्रुति नौटियाल और कक्षा बारह की सना, अमीशा और प्रियंका ने कविता और गायन के माध्यम से हिंदी का महत्व समझाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेश कुमार वर्मा, अश्वनी गुप्ता, रतनेश कुमार, वंदना सिह, मोनिका, आलोक जोशी, भुवनेश वर्मा, ओमप्रकाश काला, अवधेश सेमवाल, तेजवीर सिह, सुदेश सहगल, पूजा जोशी, राधा गुप्ता, आशुतोष डबराल, चेतन कोठारी आदि रहे। उधर, शिवालिक भागीरथी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल टिहरी विस्थापित कॉलोनी में हिंदी दिवस के उपलक्ष में कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में विद्यार्थियों ने वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पक्ष में अरावली सदन से महक व विपक्ष में अरावली सदन से साक्षी ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। जबकि विपक्ष में हिमालय सदन से करिश्मा ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक भारद्वाज, लक्ष्मण चौहान, अक्षत चौहान और अनिल रावत उपस्थित रहे। वहीं, भानियवाला में संचालित सीएससी बाल विद्यालय में हिंदी दिवस के अवसर पर डिजिटल तकनीक (टैबलेट) का इस्तेमाल करते हुए शिक्षिकाओं ने नौनिहालों को मातृ भाषा हिंदी के महत्व की जानकारी दी। मौके पर पेन-इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष अनूप रावत, संतोष बुड़ाकोटी, ऋतु शर्मा, दिपालिका नेगी, दीपाली तोपवाल, निर्मला गुसाईं, राज्यश्री कठैत, सीमा चौहान आदि उपस्थित रहे। बापूग्राम सुमन विहार, गंगोत्री विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कहानी, कविता लेखन और वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शिक्षाविद बंशीधर पोखरियाल ने कहा कि आज संपूर्ण विश्व में अहिंदी को पढ़ना, लिखना और बोलना सिखाया जा रहा है, जो हिंदी के विकास के लिए गौरव की बात है। मौके पर प्रधानाचार्य प्रमोद मलासी, प्रबोध उनियाल,रामप्रसाद उनियाल,यज्ञव्रत, पोखरियाल,संतोषी खंतवाल, पारुल शर्मा,सैफाली, गौरा देवी,प्रवेश व चमन आदि उपस्थित रहे। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस पर हिंदी भाषा के शिक्षक सुशीला बड़थ्वाल,नीलम जोशी, रेखा विष्ट, नितिन जोशी,सुखदेव कंडवाल को सम्मानित किया गया। वहीं नरेंद्र रयाल ने अपनी आकर्षक रचनाएं प्रस्तुत की। जबकि ममता जोशी स्नेहा ने अपनी रचनाओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं को गुरु परंपरा का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोविंद सिंह रावत, वरिष्ठ प्रवक्ता यमुना प्रसाद त्रिपाठी ,शिव प्रसाद बहुगुणा, संजीव कुमार चौधरी, भगवती प्रसाद जोशी, जितेंद्र बिष्ट, लखविंदर सिंह, जयकृत सिंह रावत, रंजन अंथवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *